Uncategorized

कटनी में गरीबों की फुटपाथ पर बुलडोजर, दबंगों के अवैध कब्जे पर चुप्पी

अवैध कब्जे का मामला: संतराम जर्दा मार्केट पर नगर निगम की चुप्पी

*कटनी में संतराम जर्दा मार्केट पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा?*

 

कटनी शहर के बीचों बीच स्थित संतराम जर्दा मार्केट पर नगर निगम प्रशासन का बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा है? यह सवाल शहर के लोगों के मन में है, क्योंकि यहां अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही हैं।

 

चांडक चौक पुल निर्माण के दौरान प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया गया था, जिनमें संतराम जर्दा मार्केट के मालिक को भी मोटा मुआवजा मिला था। लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने पुल की सुरक्षा दीवार तोड़कर दुकानें बनवा लीं।

 

नगर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। गरीबों की फुटपाथ में लगी सब्जियों की दुकानों पर कार्यवाही कर सुर्खियां बटोर ली जाती हैं, लेकिन दबंग और राजनैतिक रसूख रखने वालों पर कार्यवाही करने का साहस नहीं जुटा पाते हैं।

 

इससे निगम प्रशासन हतोत्साहित है और रसूखदार लोगों पर कार्यवाही करने से कतराते हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, जिससे शिकायतकर्ताओं के हौसले पस्त हो रहे हैं ।

 

क्या आपको लगता है कि नगर निगम प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए? क्या आप जानते हैं कि अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नगर निगम के पास क्या अधिकार हैं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!