Uncategorized

लालू का काला खेल, गरीब आदिवासियों को बना रहा सट्टा एजेंट

देवरा में सट्टा बाजार का बेधड़क कारोबार, पुलिस की चुप्पी

😡 *विजयराघवगढ़ में सट्टा बाजार का काला खेल, पुलिस की मिलीभगत का आरोप*

 

विजयराघवगढ़ के ग्राम देवरा में सट्टा बाजार का काला खेल बेधड़क चल रहा है, जबकि पूरे जिले में इस पर लगाम लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, गांव के ही लालू नामक व्यक्ति गरीब आदिवासियों को तीन सौ रुपये की मजदूरी पर लगाकर इस काले कारोबार से लाभ कमा रहा है। यह खेल कई सालों से चल रहा है, इसी तरह नशे का कारोबार (गांजा) भी सकरी, भैंसवाही, में आबाद हो रहा है लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

सूत्रों का आरोप है कि इस पूरे कारोबार में पुलिस संलिप्त है और जिम्मेदारों का खर्च पानी एक बर्मन की होटल में रखा जाता है, जहां से वे अपना लिफाफा लेते हैं। इस तरह गरीबों को लुटवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस काले कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 😡

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!