कटनी में धान खरीदी (त्यौहार) में कलेक्टर की कार्रवाई से मचा था हड़कंप, अब सब सामान्य!
विजयराघवगढ़ और कौड़ियां में धान खरीदी में घोटाला, माफिया का फिर शुरू बोलबाला!

*धान खरीदी में अनियमितता, माफिया फिर सक्रिय*
कटनी जिले में धान खरीदी बंद होने की तिथि नजदीक आते ही अनाज माफिया सक्रिय हो गया है। शुरुआती दिनों में कलेक्टर की माफिया पर ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मचा था, लेकिन अब सब सामान्य हो गया है। विजयराघवगढ़ विधान सभा में खरीदी प्रभारियों ने अपने राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर मनमौजी आचरण किया है, और नोटिस मिलने के बावजूद सुधार नहीं हुआ है ।
*विजयराघवगढ़ और कटनी के कौड़ियां धान खरीदी केंद्र में पुराना धान खपाने की शिकायत*

कौड़ियां खरीदी केंद्र में पुराना धान खपाने की शिकायतें आ रही हैं। माफिया और रसूखदार सक्रिय हो गए हैं, और किसानों की संख्या कम हो गई है, जबकि बिचौलियों की संख्या बढ़ गई है। अधिकारियों ने भी इस ओर रुचि दिखाना बंद कर दिया है ।
* किसानों की मांग*

स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूर्ववत गठित टीमों को सक्रिय किया जाए और माफिया के सारे गलत इरादों पर कड़ा प्रहार किया जाए, ताकि वे दोबारा अपना मुंह न उठा सकें।




