युवा नेता अंशु मिश्रा की पहल रंग लाई: विवेक तंखा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, कटनी जंक्शन पर ट्रेन स्टॉपेज बढ़ाने की मांग
अंशु के साथ खड़े हुए सांसद विवेक तंखा: कटनी जंक्शन पर कई ट्रेनें न रुकने का मुद्दा रेल मंत्री तक पहुंचाया

सांसद विवेक तंखा ने उठाई रेलवे की मांग, रेल मंत्री को लिखा पत्र – कटनी जंक्शन पर कई ट्रेनों के स्टॉपेज की गुहार
कटनी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने कटनी युवक कांग्रेस की टीम प्रदेश सचिव अंशु मिश्रा दिव्यांशु के नेतृत्व में मुलाकात कर रेलवे को लेकर जनसुविधा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। सांसद तंखा ने कटनी को बड़ा रेलवे जंक्शन बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कटनी में कई ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की है।
युवक कांग्रेस की रचनात्मक पहल पर सांसद ने दिया साथ
सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार सांसद विवेक तंखा ने कटनी की युवक कांग्रेस की टीम से मुलाकात कर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस की टीम रचनात्मक पहल के लिए मिली थी। कटनी के युवाओं ने रेलवे से जुड़ी जनसुविधा की मांग रखी, जिस पर सांसद ने तत्काल एक्शन लेते हुए रेलवे मंत्री को ज्ञापन भेजा।
*कटनी जंक्शन पर ट्रेन स्टॉपेज की मांग*
सांसद विवेक तंखा ने अपने पोस्ट में लिखा “कटनी एक बड़ा रेलवे जंक्शन है। रेलवे की कई ट्रेनों के स्टॉपेज के संबंध में रेलवे मिनिस्टर को ज्ञापन”। उन्होंने इस मांग को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय @RailMinIndia और ECR रेलवे @ECRlyHJP को टैग कर सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक किया।
*यात्रियों को मिलेगी सुविधा*
कटनी जंक्शन मध्य भारत का अहम रेलवे जंक्शन है, लेकिन कई महत्वपूर्ण ट्रेनें यहां नहीं रुकतीं। इसके कारण कटनी और आसपास के जिलों के यात्रियों को परेशानी होती है। सांसद की इस पहल से उम्मीद है कि कटनी में और ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा, जिससे छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
*युवक कांग्रेस ने जताया आभार*
कटनी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद विवेक तंखा की त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कटनी के रेल विकास के लिए सांसद हमेशा आगे रहते हैं।




