क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

हत्या के प्रयास के मामले में बिलहरी पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

पुलिस की टीम ने बडगांव मोड के पास से आरोपी को पकड़ा, भागने की कोशिश की थी

बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

 

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्ग दर्शन में प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:

 

दिनांक 09/01/2026 को फरियादी द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे अपने घर के सामने बीडी के पत्ते बोरी में भर रहे थे तभी गांव का कुंवर पटेल आया और गाली गलौज करने लगा कि तुम लोग अगर यहां दिखे तुम लोगों को जान से मार दूंगा और अपने घर में ऊपर के कमरे से जाकर जान से मारने की नीयत से पत्थर फेक कर मारा जो चांदनी पटेल के सिर पर लगा जिससे उसे खून बहने लगा और वह बेहोश होकर गिर गई जिसे परिवार के लोग चौकी लेकर गए और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की जो पुलिस को सूचना मिली कि कुंवर पटेल बडगांव मोड के पास खड़ा है जो पुलिस द्वारा बडगांव मोड के पास पहुंचकर देखा उक्त व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा व गिरफ्तार किया।

 

उल्लेखनीय भूमिका:

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि दामोदर राव, प्र आर.व्यास गुप्ता,भारत विश्वकर्मा,आर. सौरभ जैन,लव उपाध्याय,दिल्केश्वर सिंह,संदीप भलावी,विकास,सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!