क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

सहकारी समिति कन्हवारा में 25 लाख रुपये से अधिक का घोटाला उजागर, जांच ठंडे बस्ते

कटनी में सहकारिता विभाग में घोटाले का भंडाफोड़, कार्यवाही नगण्य

कटनी में सहकारिता विभाग में घोटाले का भंडाफोड़, 25 लाख रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सहकारिता विभाग में घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है, जहां वृत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित कन्हवारा में खाद घोटाले में लगभग 25 लाख रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया है।

इस घोटाले में समिति के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होने का आरोप है, जिन्होंने धान बोने के सीजन में किसानों के लिए आई खाद को माफिया और व्यापारियों को बेच दिया और पात्र किसानों को खाद नहीं दी।

इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समिति ने किसानों के नाम से लोन का लेनदेन भी किया है, जिसमें कुछ किसानों के नाम पर लोन चढ़ा दिया गया है, जबकि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया था।

समिति के प्रबंधक प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि खाद घोटाले मामले में जांच सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारीयों के द्वारा की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे अवगत कराया जाएगा। इस मामले में तत्कालीन समिति प्रबंधक नारायण पांडे और ऑपरेटर कैलाश पटेल की जांच विचाराधीन है।

और किसानों के नाम से लोन लेने देने की शिकायत अभी तक किसी किसान ने ने नहीं की हम तो चाहते है कि यदि ऐसा किसी किसान के साथ हुआ है तो वे शिकायत करें जरूर कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!