टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

कटनी प्रशासन का फैसला, पुतला दहन पर रोक, यज्ञ अनुष्ठान को मंजूरी

शंकराचार्य के समर्थन में पुतला दहन कार्यक्रम को अनुमति नहीं, केवल यज्ञ अनुष्ठान की अनुमति

शंकराचार्य के अपमान को लेकर सनातन धर्मालम्बियों बढ़ा आक्रोश,

 

कटनी के कन्हवारा में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में पुतला दहन कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिली है। पुलिस प्रशासन ने केवल यज्ञ अनुष्ठान के लिए अनुमति दी है। प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुई मारपीट के विरोध में सनातन धर्मालंबियों में आक्रोश है।

वही प्रयाग राज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धरना दिया है और कहा है कि जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक वे अपने आश्रम में प्रवेश नहीं करेंगे। इस बीच, शंकराचार्य के अनुयायियों ने पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन किया है और सरकार से तत्काल माफी मांगने की मांग की है।

इसी क्रम में कटनी के कन्हवारा में कल 23 जनवरी 2026 को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन ने पुतला दहन की अनुमति नहीं दी है, केवल यज्ञ अनुष्ठान की अनुमति दी है। खबर लिखे जाने तक आवेदक सीएसपी कार्यालय में बैठे प्रतीक्षारत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!