महाशिवरात्रि मेले के लिए साइकिल स्टैंड और विद्युत व्यवस्था की नीलामी पारदर्शिता के साथ संपन्न
नीलामी प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों और ठेकेदारों की बढ़-चढ़कर भागीदारी

कन्हवारा मेले की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न
कटनी/कन्हवारा, – आगामी 15 फरवरी महाशिवरात्रि से शुरू होने वाले विशाल मेले को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के उद्देश्य से स्थानीय ग्राम पंचायत कन्हवारा द्वारा साइकिल स्टैंड (वाहन पार्किंग) और विद्युत व्यवस्था के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस नीलामी में स्थानीय निवासियों और ठेकेदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नीलामी प्रक्रिया जनपद पंचायत समन्वयक श्री परोहा, सरपंच रतन लाल आदिवासी, वरिष्ठ पंच महेश दत्त चौबे, सचिव नरेश पटेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधी नटराज विश्वकर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खुली बोली (Open Tender) के माध्यम से दोनों अनुबंधों की पारदर्शिता के साथ नीलामी की गई।

पंचायत का उद्देश्य मेले के दौरान आने वाले दर्शनार्थियों को सुरक्षित वाहन पार्किंग और उचित प्रकाश व्यवस्था प्रदान करना है। गांव के कई लोगों ने साइकिल स्टैंड की नीलामी में हिस्सा लिया, जिससे पंचायत की आय में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

- पंचायत प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि नीलामी पाने वाले ठेकेदार निर्धारित दर से अधिक शुल्क नहीं लेंगे और सुचारू रूप से पार्किंग व बिजली का प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे। नीलामी प्रक्रिया दौरान कुठला पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित रहा।




