धर्ममध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

श्री मेहड़ दरबार साहिब में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन

बाबा थाॅवर दास साहिब की 155वीं वर्सी महोत्सव का हो रहा आयोजन

बाबा थाॅवर दास साहिब की 155वीं वर्सी महोत्सव का आयोजन

 

कटनी, मध्य प्रदेश – श्री मेहड़ दरबार साहिब में बाबा थाॅवर दास साहिब की 155वीं वर्सी महोत्सव का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री सुखमनी पाठ सप्ताह, श्री अखण्ड पाठ साहिब, श्री अखण्ड सुखमनी साहिब, श्री अखण्ड वाहिगुरू जाप, श्री अखण्ड चवर सेवा साहिब, श्री अखण्ड अगरबत्ती साहिब, श्री अखण्ड ज्योत साहिब, श्री अखण्ड प्रसाद वितरण आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर 10 फरवरी 2026 को श्री सुखमणी साहिब का भोग साहिब 155 कलश 155दीप से आरती व भंडारा साहिब का आयोजन किया गया। 11 फरवरी 2026 को श्री शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ध्वज वंदन, शंख ढोल नगाड़े संग श्री अखण्ड़ पाठ साहिब, श्री अखण्ड़ सुखमनी साहिब, श्री अखण्ड़ वाहिगुरू जाप आदि का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, योगा क्लास, होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, वास्तु परामर्श आदि का भी आयोजन किया जाएगा। सभी साध संगत जी से अनुरोध है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार पधार कर गुरू बाबा की कृपा प्राप्त करें और जीवन सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!