टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

कैमोर में आंगनवाड़ी का दर्द, प्रशासन की अनदेखी

खतरे में बच्चों की जान, कैमोर की आंगनवाड़ी की जर्जर हालत

कैमोर की आंगनवाड़ी: मौत के साए में पढ़ने को मजबूर बच्चे

 

बालकिशन नामदेव संवादाता 

कैमोर के खलवारा बाजार स्थित वार्ड क्रमांक-6 की आंगनवाड़ी की हालत बेहद खराब है। जर्जर भवन, टपकती छत और गंदगी के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी हालात से वाकिफ होकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

आंगनवाड़ी के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भी यहीं कचरे का ढेर लगा देते हैं। इससे संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी इसी जर्जर भवन में होता है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है।

लोकल नागरिकों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं होने से अनियमितताएं बढ़ रही हैं। समाजसेवी संस्थाओं ने कई बार इस केंद्र की स्थिति सुधारने का प्रयास किया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।

*नए भवन की मांग*

वार्ड क्रमांक-6 के नागरिक नए भवन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सुरक्षित भवन नहीं मिलेगा, बच्चों और महिलाओं की जान खतरे में बनी रहेगी। प्रशासन से मांग है कि जल्द नए भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!