कन्हवारा में बायपास निर्माण में ठेकेदार की उदासीनता, ग्रामीणों में आक्रोश
ठेकेदार की उदासीनता, कन्हवारा का भविष्य खतरे में

कन्हवारा में नवीन बायपास निर्माण में ठेकेदार की उदासीनता, ग्रामीणों में आक्रोश
कन्हवारा गाँव में नवीन बायपास निर्माण का कार्य ठेकेदार की उदासीनता के कारण धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ठेकेदार की मनमुखी आचरण के कारण बायपास निर्माण में देरी हो रही है और कन्हवारा में भारी जाम की स्थिति पैदा होती है। वैसे भी इन दिनों गांव में महाशिवरात्रि से पंद्रह दिवसीय मेले का आयोजन भी चल रहा है जिससे गांव में भारी वाहनों के आने जाने से भारी समस्या उत्पन्न होती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार विजय गुप्ता अपनी मनमानी पर उतारू है और बायपास निर्माण का कार्य गुणवत्ताहीन स्तर पर किया जा रहा है। पूर्व में भी विजय गुप्ता पर अवैध उत्खनन के आरोप लग चुके हैं और उनकी कार्यशैली पूरे क्षेत्र में चर्चित है।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की उदासीनता के कारण उन्हें रोजाना भारी जाम का सामना करना पड़ता है और उनकी समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और बायपास निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है।




