मध्य प्रदेशराजनीति

कटनी में ओवर ब्रिज की स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद, सुरक्षा को खतरा

मिशन चौक और (कक्का) खिरहनी ओवर ब्रिज की स्ट्रीट लाइटें बंद, प्रशासन की अनदेखी

कटनी में नवनिर्मित ओवर ब्रिजों की स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद

कटनी में नवनिर्मित ओवर ब्रिजों में लगी स्ट्रीट लाइटें महीनों से आधी अधूरी बंद पड़ी हुई हैं, जो शहर की शोभा को घटाने और आवागमन करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी घातक है। मिशन चौक स्थित पुल पर स्ट्रीट लाइट के खंभे तो पूरे लगे हैं, लेकिन आधे से ज्यादा बंद हैं। इसी तरह खिरहनी स्थित कक्का ओवर ब्रिज की भी हालत बहुत दयनीय है, जहां आधे से भी ज्यादा स्ट्रीट लाइट पोलो में लगी लाइट और झालर कई महीनों से बंद पड़ी हैं ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन के आला अधिकारी और नेता जन भी इन्हीं पुलों से होकर आवागमन करते हैं, लेकिन ध्यान नहीं देते। यदि इन पुलों की स्ट्रीट लाइट के सभी विद्युत पोलो की स्ट्रीट लाइट, झालर चालू हो जाए, तो शहर की शोभा में चार चांद लग जाएंगे।

क्या आपको लगता है कि प्रशासन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए? क्या आप जानते हैं कि इस समस्या के समाधान के लिए कौन जिम्मेदार है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!