जिले की ग्राम पंचायतों ने महिला सशक्तिकरण दिवस को किया अनदेखा, नहीं हुई ग्राम सभाएं
जिला पंचायत सीईओ के निर्देशों की उड़ी धज्जियाँ - पंचायत सचिवों की भूमिका सवालों के घेरे में

कटनी जिले की ग्राम पंचायतों ने महिला सशक्तिकरण दिवस को किया अनदेखा
कटनी जिले की कई ग्राम पंचायतों ने महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाली ग्राम सभा के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ा दीं। कन्हवारा और खमतरा में तो पंचायतों पर ताला बंद था, जबकि रीठी की बड़खेड़ा ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा के साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित किया।
जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए थे कि वे ग्राम सभा आयोजित करें, लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया। कटनी जनपद की ग्राम पंचायत, जो जिले की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है कन्हवारा, ने तो ग्राम सभा आयोजित ही नहीं की।
वहीं, रीठी की बड़खेड़ा ग्राम पंचायत ने ग्राम सभा के साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित किया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मामले में पंचायत सचिवों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। कई पंचायत सचिवों ने फोन उठाने के बावजूद ग्राम सभा होने की फोटो नहीं भेजी, जिससे साफ जाहिर होता है कि जिला पंचायत सीईओ के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं।




