श्रीरामजानकी हनुमान वार्ड में आंबेडकर मांगलिक भवन की जर्जर स्थिति
प्रशासन की अनदेखी, स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानी

श्रीरामजानकी हनुमान वार्ड में आंबेडकर मांगलिक भवन की जर्जर स्थिति, प्रशासन की अनदेखी
कटनी, 1 अप्रैल 2026: श्रीरामजानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 में स्थित डॉ आंबेडकर मांगलिक भवन का 2008 में लोकार्पण किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। भवन की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय युवा शक्ति संगठन के सह संस्थापक विजय चौधरी ने बताया कि आज तक कोई प्रशासनिक अधिकारी इस आंबेडकर मांगलिक भवन का निरीक्षण तक करने नहीं आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर, आयुक्त, और एसडीएम से अनुरोध किया है कि उक्त मांगलिक भवन की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए और मरम्मत उपरांत इसे स्थानीय समिति / वार्डवासियों को विधिवत हैंडओवर किया जाए, ताकि इसका समुचित उपयोग किया जा सके।




