देशधर्ममध्य प्रदेश

सिख भाइयों ने सनातन धर्म के त्यौहार नवरात्रि को बड़े उत्साह से मनाया

नवरात्रि के अवसर पर मधई माता के मंदिर में जवारे विसर्जन के दौरान लिया बाना

कटनी में सिख भाइयों ने दिखाई कौमी एकता की मिसाल, नवरात्रि जवारे विसर्जन के दौरान लिया बाना 

 

कटनी, 1 अप्रैल 2026: कटनी में दो सगे सिख भाइयों, रफ्तार सिंह और मोहित ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कौमी एकता की मिसाल पेश की। दोनों भाई अल्फर्ट गंज लल्लू भैया की तलैया स्थित मधई माता के मंदिर से जवारे विसर्जन के दौरान शामिल हुए और सनातन धर्म के त्यौहार को बड़े उत्साह से मनाया।

रफ्तार सिंह और मोहित का परिवार सनातन धर्म के त्यौहारों को बड़े उत्साह से मनाता है, और उनके निवास स्थान तिलक कॉलेज प्रेमनगर में मां काली का मंदिर भी है, जहां रोजाना पूजा पाठ होता है।

दोनों भाइयों ने नवरात्रि के अवसर पर मधई माता के मंदिर में जवारे विसर्जन किया और बाना लेकर दोनों पंजाबी भाइयों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। उल्लेखनीय है कि दशकों से भी ज्यादा समय से ये पंजाबी परिवार माई का बाना लेते चला आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!