टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रदूषण की चिंगारी बनी आग: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उठाई आवाज.. प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा- प्रदूषण से मुक्ति चाहिए, उद्योग पतियों पर कार्रवाई हो

निडर आवाज की खबर बनी चिंगारी: ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

 

विजयराघवगढ़/मेहगांव. धूल धुएं के प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार टूट गया और उन्होंने मेहगांव सरपंच सुरेन्द्र सिंह बघेल के नेतृत्व में आज सैकड़ों महिलाएं, पुरुष विजयराघवगढ़ पहुंचे। जहां अदाणी समूह सहित उद्योगपतियों की मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है।

सरपंच सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पड़खुड़ी से लेकर कैमोर तक धूल और धुएं के कारण लोग बीमार हो रहे है, अभी अगर गांव में सर्वे करा लिया जाए तो नब्बे परसेंट व्यक्ति टीबी और दमा के रोग से पीड़ित मिलेंगे ।

बड़े ओवर लोड वाहनों की दिन रात धमाचौकडी से रोड की भी हालत खराब हो गई है, कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया किंतु प्रशासन उद्योगपतियों से मिला हुआ है उन्हें ग्रामीणों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस बड़ी खबर को निडर आवाज ने पूर्व में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विधानसभा के बड़े नेता भी इस संवेदनशील मामले में अपना ध्यानाकर्षण नहीं करते है जिसके कारण यहां लोग असमय मौत के गाल में समा रहे है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन के पंद्रह दिन के अंदर उक्त उद्योगपतियों के ऊपर कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो वे बड़ा और उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!