क्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी में चोरी की वारदात का पर्दाफाश: आरोपी के पास से नगद राशि और वाहन बरामद

फिनो पेमेन्ट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से 13 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

बैंक से लाखों की नगद धनराशि चोरी करने वाला चंद घंटो में धराया

 

कटनी. घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि आवेदक अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा आवेदक के द्वारा स्वयं के निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है. आवेदक के प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है आवेदक के द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण आवेदक के पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया है.

आवेदक के द्वारा दी गई सूचना पर तथा प्रकरण की गंभीरता को ष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया गया एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवम नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर से एक टीम का गठन किया गया.

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी तथा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम कटनी, सी सी टी व्ही कन्ट्रोल कटनी तथा कटनी एवम आसपास के सरहदी जिलों के थाना प्रभारियों से स्वयं संपर्क स्थापित कर घटना के संबंध में सूचना दी गई.

आवेदक की सूचना का आधार पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

घटना के स्थल के आसपास उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विशलेषण किया गया जिसमें पाया गया कि घटना के संभावित समय पर घटना स्थल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो कि घटना स्थल के आसपास देखा गया है जिसके संबंध में अन्य.विस्तत साक्ष्य का संकलन किया गया एवम उसकी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया गया.

विश्लेषण के माध्यम से एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान स्थापित की गई एवम सायबर सेल कटनी को भी अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने के संबंध में निर्देशित किया गया.

प्रकरण के त्वरित पर्दाफाश करने हेतु थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, आर. लोकेन्द्र, नवीन शुक्ला, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वेर, म.आर. आरती, प्र.आर अजीत बागरी, के द्वारा सभी प्रकार के साक्ष्य एकत्रित किये गये जो विश्वस्त सूत्रों से यह ज्ञात हुआ कि एक संदेही व्यक्ति जो कि उक्त घटना में सम्मिलित है तथा उसके जबलपुर दिशा की ओर अपने दो पहिया वाहन से जाने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवम थाना प्रभारी सिहोरा को भी घटना की सूचना दी गई जो दोनों थानों के द्वारा अपने हमराह बल के माध्यम से घेराबंदी कर संदेही मगन यादव उर्फ राजवीर पिता छेदी लाल यादव उम्र 46 नि. केशरवानी आटा चक्की के पास, गली नंबर तीन, वार्ड नंबर 01 थाना कुठला जिला कटनी का होना बताया.

आरोपी से चोरी गई नगद राशि में से 12,51,995 रूपये की राशि नगद, घटना में पहने हुये कपडे एवम चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुई दो पहिया वाहन को जप्त किया गया है

घटना का अनावरण करने वाली टीम के सदस्य:- थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, प्र.आर अजीत बागरी, प्र.आर भुवनेश्वेर बागरी, आर, लोकेन्द्र, आर. नवीन शुक्ला, म.आर आरती थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन, थाना प्रभारी सिहोरा जिला जबलपुर प्रतीक्षा मार्को।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!