हजारों कावड़ियों ने बागेश्वर धाम से उठाई पवित्र कावड़, नीलकंठेश्वर की ओर रवाना, कन्हवारा में कन्हैया तिवारी ने किया ऐतिहासिक स्वागत
आस्था का महासंगम: हजारों शिवभक्तों की कावड़ यात्रा में गूंजे "हर हर महादेव", कन्हवारा में पूर्व जनपद अध्यक्ष शैलेश कन्हैया तिवारी ने बांटा प्रसाद

🔱सावन में कटनी में शिवभक्ति का सैलाब: बाबू ग्रोवर परिवार की कावड़ यात्रा में हजारों शामिल, कन्हवारा में कन्हैया तिवारी बने सेवा के केंद्र
*कटनी।* सावन के पावन अवसर पर रविवार को *आस्था का सैलाब* उमड़ा। *बाबा बागेश्वर धाम, पुरैनी* से हजारों की संख्या में शिवभक्त पवित्र कावड़ में जल लेकर *नीलकंठेश्वर धाम, पड़खुड़ी* के लिए रवाना हुए।
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल एवं बाबू ग्रोवर परिवार के संयुक्त आयोजन में निकली इस विशाल कावड़ यात्रा में दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल हुए। कंधों पर गेरूए वस्त्र और हाथों में कावड़ लिए भक्तों के “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

*मार्ग में हुआ जोरदार स्वागत*
कावड़ यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और भजन-कीर्तन के साथ स्वागत किया गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी यात्रा में सहयोग किया।
*कन्हवारा में सबसे भव्य स्वागत*
यात्रा के दौरान *ग्राम कन्हवारा* में कावड़ियों का सबसे भव्य स्वागत हुआ। यहां *पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडित शैलेश कन्हैया तिवारी* ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पहुंचकर सभी भक्तों का स्वागत-सत्कार किया और प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर पं. शैलेश कन्हैया तिवारी ने कहा:
यह कावड़ यात्रा सनातन धर्म की आस्था और एकता का प्रतीक है। बागेश्वर धाम सरकार के आशीर्वाद से निकली यह यात्रा हर वर्ष भक्तों की संख्या बढ़ा रही है। आज कन्हवारा ग्राम ने इस यात्रा का भव्य स्वागत कर गर्व महसूस किया है। हम सभी शिवभक्तों के लिए तन-मन-धन से सेवा में तत्पर हैं।”

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जाता है।
कावड़ यात्रा के समापन पर नीलकंठेश्वर धाम में विशेष जलाभिषेक और महाआरती के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।




