करुआ रोड निर्माण का काम शुरू, सरपंच ने किया आगाज
करुआ रोड के लिए ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाया, काम शुरू

कन्हवारा में विकास की नई किरण, करूआ रोड निर्माण कार्य का सरपंच ने किया आगाज
करुआ रोड निर्माण का काम शुरू हो गया है! कटनी के कन्हवारा ग्राम पंचायत में सरपंच रतन आदिवासी ने खुद आगे आकर इस काम की शुरुआत में ग्रामीणों ने आंदोलन, धरना प्रदर्शन, तालाबंदी और पुतला दहन जैसे कई तरीके अपनाए, लेकिन सत्तासीन जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया ।

सरपंच रतन आदिवासी ने बताया कि ग्राम पंचायत की वर्षों पुरानी मांग थी कि करुआ रोड का निर्माण किया जाए। अब साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है और जल्द ही नाली निर्माण का काम शुरू होगा। ग्रामीणों से धैर्य रखने की अपील की गई है । इस दौरान युवा वार्ड पंच गोरे लाल कोल, स्थानीय किसान राजू कुशवाहा, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि कटनी जिले के मुडवारा विकासखंड अंतर्गत कन्हवारा गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला पंचायत कार्यालय का घेराव किया और सड़क निर्माण की मांग की थी।

परंतु राजनीति की भेंट चढ़ चुकी इस करूआ रोड निर्माण कार्य के लिए सरपंच ने अद्वितीय पहल की है जिसकी चहुओर सराहना हो रही है। सरपंच ने आशा की है कि अब इस रोड निर्माण कार्य में कोई राजनीतिक बाधा नहीं आएगी।




