क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से केबिल चोरी करने वाला आरोपी शिब्बू चौधरी गिरफ्तार

आदतन अपराधी धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया

मोबाइल टावर से केबिल चोरी करने वाला आदतन अपराधी, धारदार चाकू के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त में

 

कटनी. पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण देने बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आज दिनांक 22/03/2026 के कुठला पुलिस को इण्डस टावर इन्द्रानगर में केबिल चोरी करने वाले आरोपी शिब्बू चौधरी को पकड़ने में में सफलता प्राप्त हुई है ।

सूचनाकर्ता नरेश कुमार ठाकुर पिता श्रीराम सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी पी डब्लू डी कॉलोनी थाना माधवनगर द्वारा थाना में रिपोर्ट की गई कि इण्डस टावर में टेक्नीशियन के पद पर पिछले 10-12 वर्षों से कार्यरत है तथा विभिन्न टावरों का देखरेख व मेंटेनेंस कार्य करता है। दिनांक 20/03/2026 को दोपहर करीब ढ़ाई बजे इन्द्रानगर बायपास स्थित टावर बन्द होने की सूचना पर निरीक्षण हेतु पहुँचा, जहां देखा कि इन्द्रानगर निवासी शिब्बू चौधरी टावर की लगभग 100 मीटर पावर केबल कीमत 25,000 रुपये को काटकर ले जा रहा था जिसे आवाज देने पर शिब्बू चौधरी मौके से भाग गया जिसकी सूचना पर आरोपी शिब्बू चौधरी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई जिसके पश्चात मामले के आरोपी शिब्बू चौधरी की पता तलाश की जा रही थी उसी दौरान थाना कुठला पेट्रोलिंग टीम को इन्द्रानगर बायपास यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति संज्ञेय अपराध करने के आशय से बैठा मिला जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिब्बू चौधरी पिता बृजमोहन चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 9 थाना कुठला का होना बताया जिसके कब्जे से धारदार तलवार को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध पृथक अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी शिब्बू चौधरी द्वारा दिनांक 20/03/2026 को इण्डस टावर इन्द्रानगर में केबिल चोरी करना स्वीकार किया तथा आरोपी द्वारा चोरी की गई केबिल को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश करने पर जेल भेज दिया गया है ।

पूर्व आपराधिक रिकार्डः- आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना कुठला में 5 अपराध पंजीबद्ध है ।

गिरफ्तार आरोपी – शिब्बू चौधरी पिता बृजमोहन चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी गली नम्बर 9 थाना कुठला

जप्ती – धारदार तलवार 

विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक मनोज सिंह, हर्षुल मिश्रा द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!