टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
नगर निगम की दोहरी नीति: गरीबों को हड़काया, बाहूबली लोगों को अभयदान
गरीबों को धमकाया, बाहूबली लोगों को सम्मान

नगर निगम की कार्यवाही: गरीबों के ठेले टपरे को धौंस, बाहूबली लोगों को अभयदान
कटनी में निडर आवाज की खबर का बड़ा असर हुआ है, जिसके बाद नगर निगम कटनी का अमला पुरैनी कुठला थाने के सामने चौराहे पर पहुंचा तो जरूर लेकिन आसपास के गरीबों के ठेले टपरों वालों को ही हड़काया गया। हालांकि, बाहूबली लोगों को छुआ तक नहीं गया और न ही उन्हें किसी तरह की समझाइश दी गई बल्कि उन्हें अभयदान दिया गया, जिससे लाखों की जमीन कब्जा होने की बात हो रही है।

यह कार्रवाई नगर निगम की टीम ने की, जिसने गरीबों, ठेलेवालों को तो धमकी भरे अंदाज में हड़काया लेकिन बाहूबली लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या गरीबों के लिए ही कानून है? क्या प्रशासन सिर्फ गरीबों के खिलाफ ही कार्रवाई करता है?




