क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध नलकूप खनन पर बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त

बिना अनुमति खनन करते पकड़े गए, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध नलकूप खनन पर बड़ी कार्रवाई,बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त

 

कटनी.   पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (विजयराघवगढ़) श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बरही निरी.अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में दिनांक 13/04/2026 को थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 13/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुठियामहगंवा थाना बरही क्षेत्र में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन द्वारा नलकूप खनन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस स्टाफ को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक ट्रक (क्रमांक CG 07 CT 0810) में रोटरी बोर मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा था। जिसे चालक शिवकुमार पटेल पिता गोविंद प्रसाद पटेल(उम्र 32 वर्ष), निवासी हरदुआ कला थाना विजय राघवगढ़ जिला कटनी मध्यप्रदेश आपरेट कर रहा था। उक्त वाहन चालक से बोरिंग की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परंतु उनके द्वारा कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेश अनुसार जिले में लागू प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त ट्रक को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 223(a), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

पुलिस की,इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह बघेल एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!