क्राइममध्य प्रदेश

लूट, नकली गांजा, पुलिस वर्दी का आरोपी ‘पऊआ’ फिर चाकू के साथ पकड़ाया कुठला पुलिस ने काली मंदिर डिठवारा से उठाया

7 साल की सजा से बचने को 2 साल छिपा रहा आरोपी, आखिर चाकू समेत गिरफ्तार

💥 लूट के मामले में फरार आरोपी दो साल बाद धारदार चाकू के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त मे

 

कटनी .  पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण देने बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में आज दिनांक 18/04/2026 के कुठला पुलिस को थाना कुठला के लूट के अपराध में वर्ष 2024 से फरार आरोपी को पकड़ने में में सफलता प्राप्त हुई है ।

सूचनाकर्ता सुभाष राय निवासी ग्राम टूड़ा थाना शाहनगर जिला पन्ना द्वारा दिनांक 06/07/2021 को पुलिस चौकी बस स्टैण्ड पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू व कट्टा दिखाकर उससे 90,000 रुपये नगद एवं एक मोबाइल फोन लूट लिया । जिसकी रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 487/21 धारा 392,397,171,364-A,419 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बोलेरो वाहन क्रमांक MP21TA1555 की पहचान कर उसकी तलाश की गई । वाहन चालक विपेन्द्र उर्फ शानू सिंह से पूछताछ कर कथन लेख किये गये जिसके आधार पर ग्राम धौरा में दबिश देकर आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लूटी गई नगदी राशि एवं मोबाइल बरामद किया गया, आगे विवेचना में आरोपी राकेश यादव के मेमोरेण्डम के आधार पर ग्राम डिठवारा में दबिश देकर आरोपी राजू उर्फ रामकृष्ण सिंह एवं अनिल कोल को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ कर उनके कब्जे से लूट की नगदी, एयरगन पिस्टल, धारदार चाकू, नकली गांजा जैसे पैकेट तथा पुलिस वर्दी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया । मामले की विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद से मामले का आरोपी राकेश यादव पिता गुड्डीलाल यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धौरा थाना बड़वारा जिला कटनी, राजू उर्फ रामकृष्ण सिंह पिता रामनारायण सिंह राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डिठवारा थाना विजयराघवगढ जिला कटनी, अनिल कोल पिता अशोक कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम डिठवारा थाना विजयराघवगढ जिला कटनी के विरुद्ध चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया, विचारण उपरान्त मामले के आरोपियों को 7 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित किया गया था किन्तु आरोपी अनिल कोल उर्फ लल्लू उर्फ पऊआ पिता अशोक कोल उम्र 27 वर्ष निवासी डिठवारा थाना कुठला कटनी का निर्णय के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसके पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया जिसके बाद से उक्त आरोपी की पता तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 18/04/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होन पर एक व्यक्ति जामुन के पेड़ के नीचे महाकाली मन्दिर डिठवारा में लोहे की धारदार चाकू लिये संज्ञेय अपराध करने के आशय से बैठा मिला मिला जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अनिल कोल उर्फ लल्लू उर्फ पऊआ पिता अशोक कोल उम्र 27 वर्ष निवासी डिठवारा थाना कुठला कटनी का होना बताया जिसके कब्जे से धारदार लोहे की बकानुममा चाकू को जप्त किया जाकर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी अनिल कोल उर्फ लल्लू उर्फ पऊआ को माननीय न्यायालय पेश करने पर आरोपी को गिरफ्तारी वारण्ट में जेल भेज दिया गया है ।

पूर्व आपराधिक रिकार्डः- आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना कुठला में 4 अपराध पंजीबद्ध है ।

गिरफ्तार आरोपी – अनिल कोल उर्फ लल्लू उर्फ पऊआ पिता अशोक कोल उम्र 27 वर्ष निवासी डिठवारा थाना कुठला कटनी

जप्ती – धारदार तलवार 

विशेष भूमिकाः– सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक शिवशंकर दुबे, अजय यादव, आरक्षक हर्षुल मिश्रा द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!