क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी: 2013-14 के मामलों में फरार वारंटी धराया

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया फरार वारंटी, कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने मामलों का आरोपी नित्तू रैकवार गिरफ्तार

 

कटनी.  श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा थाना के मामलों में लंबे अरसे से फरार चल रहे वारंटियों की पता तलाश कर स्थाई/गिरफ्तारी वारंटों की अधिक से अधिक तामीली किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा वारंटियों की पता तलाश करते हुए उनकी गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली व उनकी टीम को वर्ष 2013 एवं 2014 के मामलों में लंबे अरसे से फरार चल रहे आरोपी नित्तू उर्फ राजा रैकवार पिता सुशील कुमार रैकवार नि. पोस्ट ऑफिस गली ईश्वरीपुरा वार्ड कटनी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई। वारंटी माननीय न्यायालय श्री के.एन.भारद्वाज जेएमएफसी महोदय कटनी के प्रकरण क्र. 1002705/13 एवं माननीय न्यायालय लालता सिंह जेएमएफसी महोदय कटनी के प्रकरण क्र. 4212/14 में लंबे अरसे से फरार चल रहा था। वारंटी की पता तलाश उसके सकुनत व अन्य स्थानों पर लगातार की जा रही थी परंतु वारंटी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने सकुनत से फरार था। जो आज दिनांक 18.04.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि वारंटी नित्तू उर्फ राजा रैकवार अपने घर के आसपास घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाने से स्टाफ को भेजकर वारंटी को उसके सकुनत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी *नित्तू उर्फ राजा रैकवार पिता सुशील कुमार रैकवार उम्र 36 वर्ष नि. पोस्ट ऑफिस गली ईश्वरीपुरा वार्ड कटनी* को माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की जाकर बाउण्ड ओवर की कार्यवाही की जा रही है साथ ही फरार स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों की पता तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, सउनि. रमेश शरण मिश्रा, प्र.आर. विरेन्द्र तिवारी, आर. अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन एवं चालक विकास राय की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!