कटनी ब्रेकिंग – चीनी हुई महंगी तो कांग्रेस ने खोला मोर्चा, 27 अगस्त को चीनी की महंगाई के मुद्दे पर हल्ला बोल प्रदर्शन
रसोई से लेकर जेब तक असर - चीनी की महंगाई बनी बड़ा मुद्दा, कांग्रेस 27 अगस्त को घंटाघर में करेगी जोरदार विरोध

चीनी की महंगाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक, बोली – चीनी के बढ़ते दाम से रसोई का बजट बिगड़ा, 27 अगस्त को घंटाघर में होगा हल्ला बोल
कटनी। बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। इस बार कांग्रेस ने सबसे ज्यादा फोकस चीनी की बढ़ती कीमतों पर किया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 27 अगस्त कल 2026, बुधवार सुबह 11:30 बजे घंटाघर, कटनी में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभावशाली और रचनात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण कुँवर सौरभ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीनी की बढ़ती कीमतें – बढ़ती कीमतें, बढ़ता बोझ के मुद्दे को उठाया जाएगा। इसके साथ ही E20 ईंधन की गुणवत्ता पर सवाल, बिजली के बढ़ते बिलों से जनता परेशान और गैस सिलेंडर की महंगाई से रसोई हुई लाचार जैसे मुद्दों के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा।
जिला कांग्रेस ने नारा दिया है – “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज”
कांग्रेस का कहना है कि चीनी जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।




