मध्य प्रदेशराजनीति

बच्ची के हाथों हुआ कन्हवारा बायपास का लोकार्पण, विधायक संदीप जायसवाल ने दिया नारी शक्ति का संदेश

कटनी ग्रामीण: विधायक संदीप जायसवाल ने कन्हवारा-डिठवारा बायपास का लोकार्पण किया, बच्ची से कटवाया फीता

 

*कटनी। निडर आवाज न्यूज*

भारतीय जनता पार्टी कटनी ग्रामीण मंडल के ग्राम कन्हवारा में मंगलवार को विधायक संदीप जायसवाल ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कन्हवारा-डिठवारा बायपास सड़क का लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया। लोकार्पण के दौरान विधायक ने परंपरा से हटकर पास खड़ी एक स्कूली बच्ची से फीता कटवाकर नारी शक्ति और बच्चों के सम्मान का अनूठा संदेश दिया।

*बायपास: हादसों पर लगेगा ब्रेक*

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कन्हवारा-डिठवारा मुख्य मार्ग पर पहले वाहनों की भीड़ और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। नए बायपास के शुरू होने से भारी वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे दुर्घटनाओं में भारी कमी आएगी और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की खुले दिल से सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।

*जनसंपर्क से जाना हालचाल*

लोकार्पण उपरांत विधायक संदीप जायसवाल ने कन्हवारा में विशेष जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों से मिले आशीर्वाद और स्नेह से अभिभूत विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहेंगे।

*गणमान्य रहे उपस्थित*  

इस ऐतिहासिक अवसर पर  मंडल अध्यक्ष श्री राम पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता महेश दत्त चौबे, मुरारी लाल जलौनहा, स्वाधीन शुक्ला, नटराज विश्वकर्मा, शेषनारायण, संतोष मौर्य, माधव मित्रा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बायपास निर्माण के लिए विधायक और शासन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!