CM हेल्पलाइन बनी आखिरी उम्मीद: कटनी में सूदखोर का आतंक..आरोपी पर एक्शन जीरो, जान का खतरा बरकरार
अधिकारियों के बाद अब मोहन सरकार दरबार: पीड़िता बोली- इंसाफ नहीं मिल रहा

कटनी में सूदखोर बेखौफ: प्रशासन से निराश पीड़िता पहुंची मोहन सरकार की CM हेल्पलाइन, बोली- आरोपी दे रहा धमकी
*कटनी।* शहर के आजाद चौक में सूदखोर मंटू गुप्ता की प्रताड़ना से परेशान महिला रजनी गुप्ता को अब मोहन सरकार की CM हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ा है। स्थानीय स्तर से जिला स्तर पर शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
*आरोपी का दबाव, अधिकारियों की चुप्पी*
आवेदिका रजनी गुप्ता, पति नीतेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी मंटू गुप्ता ने उनकी एक्सेस गाड़ी और तीन तोले की सोने की चेन हड़प ली है। 27 फरवरी 2026 से आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। सिटी कोतवाली सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत के बावजूद पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया। उल्टा आरोपी अब शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है।
*CM हेल्पलाइन में लगाई गुहार*
पीड़िता ने CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत में कहा है कि उसकी शिकायतों पर आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। कार्यवाही नगण्य होने से आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित परिवार ने अब मोहन सरकार से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
*कोतवाली प्रभारी की प्रतिक्रिया नहीं मिली*
उल्लेखनीय है कि मामले में कोतवाली प्रभारी सुश्री राखी पांडे का पक्ष जानने की कोशिश की गई थी। समाचार लिखे जाने तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
*सवालों के घेरे में प्रशासन*
पीड़िता का कहना है कि यदि उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार मंटू गुप्ता होगा। अब देखना है कि जिला प्रशासन की चुप्पी के बाद मोहन सरकार की CM हेल्पलाइन से पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।




