कटनी में अपराधियों पर कसता शिकंजा: SP ने खुद किया शैडो एरिया का दौरा, होटल-लॉज खंगाले
MV एक्ट में बड़ी कार्रवाई: बिना हेलमेट-शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर गिरी गाज, 42 चालान

चमड़ा गोदाम से अमीरगंज तक पुलिस की दबिश, शैडो एरिया में चला SP का सर्च अभियान
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्री संतोष डेहरिया का औचक निरीक्षण, एवं सघन चेकिंग अभियान
कटनी. जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चिन्हित ‘शैडो एरिया’ में भ्रमण के निर्देश दिए गए थे ।उक्त निर्देशों के पालन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चिन्हित ‘शैडो एरिया’ (अपराध- प्रवण एवं एकांत स्थानों) पर स्वयं पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा चिन्हित शैडो एरिया का भ्रमण किया गया। एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य जिले में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों एवं उनके ठिकानो को अपराध मुक्त करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा स्वयं कुठला अंतर्गत चिन्हित शैडो एरिया चमड़ा गोदाम, , इंदिरा नगर गली नंबर 1, पन्नी कॉलोनी ,इंदिरा नगर गली नंबर 7 , इंदिरा नगर गली नंबर 9 , पहलवांन ढाबा, इंदिरा नगर बाईपास अंडर ब्रिज चाका, तिराहा राधे होटल लमतड़ा ओवर ब्रिज , ट्रांसपोर्ट नगर,पूरेनी बस्ती, भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया द्वारा थाना माधव नगर अंतर्गत शैडो चिन्हित शैडो एरिया अमकुही पहाड़ी,एसीसी, डेहरु लाइन ,बंगला लाइन,अमीरगंज ,इमलियारॉबर्ट लाइन,कुम्हार मोहल्ला बडा गांव रोड (पुलिस लाइन) का भ्रमण कर थाना प्रभारियों एवं गश्ती दल को विशेष दिशा निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुठला श्री राजेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी माधव नगर श्री संजय दुबे एवं पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान हेतु गहन तलाशी अभियान, वाहनों की सघन चेकिंग की गई , यातायात नियम को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई । शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट, तीन सवारी वह यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 42 वाहनों का चालान कर 22900 ₹ का जुर्माना किया गया ।पूछताछ की गई। साथ ही, क्षेत्र के होटल, लॉज एवं अन्य ठहराव स्थलों की भी विस्तृत जांच की गई जिससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
यह कार्यवाही अपराधियों में भय का वातावरण निर्मित करने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगी।
कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 100 पर दें।




