क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

मौतों के बाद भी सुधर नहीं रहा सिस्टम: लमतरा-कन्हवारा मोड़ पर NHAI काम शुरू नहीं, हाइवा-बसों पर सवाल

हादसे के बाद मांग तेज: जर्जर बसें बंद हों, ओवरलोड हाइवा और NHAI की लापरवाही की हो जांच

लमतरा हादसे के बाद RTO- NHAI से संपर्क नहीं: जर्जर बसें, ओवरलोड हाइवा, अधूरा काम पर सवाल

 

*कटनी।* लमतरा ब्रिज हादसे में 4 मौतों के बाद ETP विवाद के साथ अब जर्जर बसों, ओवरलोड हाइवा और NHAI की लापरवाही भी जांच के घेरे में है।

*ETP मामला:* हादसे वाले हाइवा का ETP 2610398685 दुर्घटना के बाद रात 4:44 बजे जनरेट हुआ। दस्तावेज में सतना-कटनी 125 किमी/4 घंटे 10 मिनट दर्ज है। पुलिस-खनिज विभाग डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कर रहा है।

*RTO से संपर्क नहीं हो पाया*
स्थानीय लोगों ने संबंधित बस कंपनी की जर्जर बसों के दस्तावेज चेक कर संचालन बंद करने की मांग की है। इस संबंध में RTO संतोष पाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, किंतु उनका फोन अटेंड नहीं हुआ।

*NHAI से भी संपर्क नहीं*
लमतरा-कन्हवारा टर्निंग पॉइंट पर सुरक्षा कार्य न होने के सवाल पर NHAI PIU कटनी के डिप्टी जनरल मैनेजर सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोमेश बंजाल से भी मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु उनका भी फोन अटेंड नहीं हुआ। सांसद व्ही.डी. शर्मा व पूर्व मंत्री संजय पाठक के निर्देश के बाद भी यहां साइनबोर्ड, स्पीड ब्रेकर, बैरिकेड का काम शुरू नहीं हुआ है।

*ओवरलोड हाइवा:* क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लमतरा-कन्हवारा रोड पर चूना पत्थर लदे ओवरलोड हाइवा बिना रोक-टोक दौड़ रहे हैं। खनिज विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।

*लोगों की मांग:* पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर-एसपी से मांग की कि ETP फर्जीवाड़े, जर्जर बसों, ओवरलोड हाइवा और NHAI के अधूरे काम की संयुक्त जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

*प्रशासन का पक्ष:* अधिकारियों का कहना है कि ETP-जीपीएस डेटा की जांच जारी है। बसों की फिटनेस चेकिंग के निर्देश RTO को और NHAI को टर्निंग पॉइंट पर काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!