देशभक्ति के रंग में रंगी कटनी पुलिस: SP अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत पुलिस की विशाल रैली, SP अभिनय विश्वकर्मा ने दिखाई हरी झंडी

तिरंगा हमारी पहचान: कटनी पुलिस ने निकाली रैली, SP ने कहा – 15 अगस्त तक चलेंगे कार्यक्रम
*कटनी।* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे *”हर घर तिरंगा अभियान”* को लेकर कटनी पुलिस ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन से एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सभी अधिकारी और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया।
SP अभिनय विश्वकर्मा ने इस दौरान कहा कि *”हर घर तिरंगा अभियान बहुत जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कटनी पुलिस के द्वारा आज रैली निकाली गई। सभी पुलिस वालों ने शामिल होकर पूरे शहर में भ्रमण किया और तिरंगों को लहराया। तिरंगा हमारी शान और पहचान है, इसके बारे में लोगों को बताया गया।”

उन्होंने आगे बताया कि *”इस प्रकार की रैलियाँ और कार्यक्रम आने वाले समय में 15 अगस्त तक लगातार चलेंगे। हर घर तिरंगा अभियान को हम जोर-शोर से मनाएंगे।”*

रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों में देशभक्ति का खासा जोश देखने को मिला। पूरे शहर में तिरंगे लहराते हुए पुलिस की टुकड़ी को देखकर आम नागरिकों ने भी अभिवादन किया।




