कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं’: खमतरा में दारू-सट्टे के अड्डे पर पुलिस की नजर, सहायक बीट प्रभारी ने कहा- जांच कराएंगे
सालों से चल रहे 'खेल' पर ब्रेक लगेगा?: खमतरा में सट्टा-शराब की शिकायत,
खमतरा में सट्टा-शराब का ‘खुला खेल’: फोन पर लग रहा सट्टा, एक ही जगह बिक रही अवैध दारू, सहायक बीट प्रभारी बोले- ‘तस्दीक करा छापामार कार्रवाई करेंगे’
*कटनी, 12 मई 2026।* कुठला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमतरा में अवैध शराब और सट्टे का कारोबार खुलेआम चलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक ही स्थान पर अवैध शराब की पैकारी हो रही है और लोगों को अधिक लाभ का लालच देकर फोन के माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है।

*फोन से चल रहा सट्टे का नेटवर्क, युवा हो रहे बर्बाद*
सूत्रों के अनुसार खमतरा में कई वर्षों से व्हाट्सएप और कॉल पर सट्टा संचालित किया जा रहा है। भोले-भाले ग्रामीणों को दोगुना-तिगुना मुनाफे का लालच देकर फंसाया जा रहा है। दिनदहाड़े शराब की बिक्री और सट्टे फोन से कटने से गांव का माहौल खराब हो रहा है।
*’शिकायत तो होती है, कार्रवाई नहीं’*
ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग माफिया के खिलाफ कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। *”शिकायत के बाद 2 दिन शांति रहती है, फिर वही खेल शुरू हो जाता है,”* एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।

*सहायक बीट प्रभारी का बयान: ‘छापामार कार्रवाई करेंगे’*
इस संबंध में *खमतरा सहायक बीट प्रभारी शिवशंकर दुबे* का कहना है कि *”यदि गांव में अवैध गतिविधियां संचालित हैं तो तस्दीक कराई जाएगी। पुष्टि होने पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।”*
*ग्रामीणों की मांग:*
1. खमतरा में चल रहे अवैध शराब और सट्टे के अड्डे पर तत्काल छापा मारा जाए
2. फोन से सट्टा खिलाने वाले माफिया को गिरफ्तार कर नेटवर्क ध्वस्त किया जाए
3. शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने की जांच हो
*पुलिस की कार्रवाई पर नजर*
फिलहाल पुलिस ने तस्दीक कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना है कि सहायक बीट प्रभारी के बयान के बाद खमतरा में कब तक अवैध कारोबार पर अंकुश लगता है।




