CCTV के सामने हो रहा घोटाला: कटनी कृषि मंडी बना वसूली का अड्डा
कटनी मंडी में 5 रुपये की पर्ची के नाम पर लूट, गेट से अंदर तक चल रही वसूली

*🔥”5 रुपये की पर्ची के नाम पर लूट” : कटनी मंडी में गेट से अंदर तक वसूली, CCTV भी बने मूक दर्शक*
*कटनी।* मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मंडी शुल्क में वृद्धि कर राजस्व बढ़ाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन *कटनी कृषि उपज मंडी* में इस निर्देश का असर जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहा। यहां किसानों और व्यापारियों के साथ *गेट से लेकर अंदर तक खुलेआम वसूली* का खेल चल रहा है।
*गेट पर ही शुरू हो जाता है भ्रष्टाचार*
कटनी मंडी में रोजाना सैकड़ों ट्रक और वाहन आते हैं। आरोप है कि *प्रवेश गेट पर ही 5 रुपये की पर्ची* के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। पर्ची भले ही 5 रुपये की कटती है, लेकिन वसूली उससे दोगुना ज्यादा की जाती है। यहीं से घोटाले की शुरुआत हो जाती है। और जिम्मेदार अधिकारी कहता है छुट्टे नहीं होने के कारण ले लेते है।
*अंदर भी संदिग्ध वसूली का खेल*
मंडी के अंदर वसूली के लिए तैनात कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। किसानों का आरोप है कि बिना रसीद के पैसे मांगे जाते हैं और विरोध करने पर माल उतारने में जानबूझकर देरी की जाती है।
*CCTV कैमरे बने शोपीस*
मंडी में सुरक्षा और निगरानी के लिए *CCTV कैमरे* तो लगे हैं, लेकिन निगरानी के अभाव में ये कैमरे केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। कैमरों के सामने ही अवैध वसूली हो रही है और मंडी प्रशासन आंख बंद किए बैठा है।
*किसान-व्यापारी नाराज, जांच की मांग*
इस अवैध वसूली से न सिर्फ मंडी का राजस्व प्रभावित हो रहा है, बल्कि किसानों और व्यापारियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पीड़ित किसानों और व्यापारियों ने *मंडी बोर्ड और जिला कलेक्टर* से मांग की है क्योंकि मंडी सचिव से तो होगी नहीं अतः पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।




