टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशमध्य प्रदेशयुवाराजनीति

दिल्ली और कटनी दोनों जगह गरजे कांग्रेसी, मांगी राहुल गांधी की तुरंत रिहाई: कटनी की सड़कों पर कांग्रेस का उग्र विरोध

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कटनी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

दिल्ली में राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेसी: कटनी में रातभर चला कलेक्ट्रेट घेराव,

 

*दिल्ली / कटनी।* कांग्रेस नेता *राहुल गांधी और प्रियंका गांधी* को दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास मार्च के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

राष्ट्रीय नेतृत्व के समर्थन में *कटनी जिला कांग्रेस* ने भी मोर्चा खोल दिया।

*कटनी में रातभर चला धरना*

जैसे ही दिल्ली से गिरफ्तारी की खबर आई, वैसे ही *कटनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह* के आह्वान पर शहर और ग्रामीण कांग्रेस, *एनएसयूआई, युवक कांग्रेस* समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में *कटनी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय* के सामने रात को ही एकत्रित हो गए।

हाथों में तख्तियां और मुंह पर काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ताओं ने रातभर धरना दिया। “राहुल गांधी को रिहा करो“, “तानाशाही नहीं चलेगी”,धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे कलेक्ट्रेट परिसर में देर रात तक गूंजते रहे।

*दिल्ली में भी डटे थे अमित शुक्ला*

इससे पहले दिन में ही *एडवोकेट अमित शुक्ला* अपने साथियों सहित दिल्ली में *राहुल गांधी* के नेतृत्व में हुए *PM आवास घेराव आंदोलन* में शामिल थे। फोटो-वीडियो में अमित शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मुट्ठी तानकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

*कांग्रेस नेताओं का बयान*

धरने की अगुवाई कर रहे नेताओं ने कहा कि _”केंद्र सरकार लोकतंत्र की आवाज दबाना चाहती है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी तानाशाही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। जब तक राहुल जी रिहा नहीं होते आंदोलन जारी रहेगा।”_

*कटनी कांग्रेस एकजुट*

धरने में शहर कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि *”सड़क से संसद तक“* कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!