टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

अब नहीं चलेगी मनमानी: निडर आवाज़ ने उठाया मुद्दा, प्रशासन ने बिना फिटनेस चल रही बस को पकड़कर किया जब्त

क्या आपके बच्चे असुरक्षित बसों में स्कूल जा रहे हैं? निडर आवाज़ खबर के बाद प्रशासन हरकत में, 27 बसों की जांच में 1 अवैध पाई गई

🔥*निडर आवाज़ की खबर का असर: कटनी में 27 बसों की जांच, 1 बस जब्त

 

*कटनी।* निडर आवाज़` द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्कूली बसों और यात्री वाहनों की अनियमितताओं को उजागर करने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

 

कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में कटनी-जबलपुर और कटनी-निवार मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

*क्या हुआ अभियान में*

परिवहन विभाग की टीम ने 12 स्कूल बसों और 15 यात्री बसों सहित कुल *27 बसों का सघन निरीक्षण* किया। इस दौरान फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। वाहनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी देखा गया।

जांच में *एक यात्री बस बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित* पाई गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस को तत्काल जब्त कर निवार चौकी में सुरक्षित रखा गया है। वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*अधिकारी का बयान*

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने कहा कि _“बिना फिटनेस के वाहन सड़क पर चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। सभी वाहन संचालकों से समय पर दस्तावेजों का नवीनीकरण कराने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील है।”_

*निडर आवाज़ की मांग*

`निडर आवाज़` पहले भी कन्हवारा से कैमोर मार्ग पर बिना वेरिफिकेशन दौड़ रही बसों का मुद्दा उठा चुका है। विभाग से मांग है कि ये जांच अभियान नियमित चलाया जाए और कन्हवारा से विजयराघवगढ़ – कारीतलाई ताकि स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!