क्राइममध्य प्रदेश

कन्हवारा हत्याकांड: कुठला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

रमेश लोधी के बेटे ने किया हत्या का अपराध कबूल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुठला पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 

कटनी/कुठला, 04 अप्रैल 2026: कुठला पुलिस ने ग्राम कन्हवारा में हुए एक हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने रमेश लोधी के बेटे आकाश लोधी उर्फ गोलू को हिरासत में लिया है, जिसने अपने पिता के साथ मिलकर छब्बू की बेरहमी से हत्या करना स्वीकार किया है।

छब्बू (उम्र लगभग 20 वर्ष) रमेश लोधी उर्फ भल्लू दलाल के खेत में मजदूरी करता था। 31 मार्च 2026 को मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर छब्बू और रमेश लोधी के बीच विवाद हुआ था, जिसमें रमेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

1 अप्रैल 2026 को छब्बू का शव कन्हवारा के एक खेत में मिला था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और तकनीकी सहायता और मुखबिरों की सूचना पर आकाश लोधी उर्फ गोलू को हिरासत में लिया।

 

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि इस अंधे कत्ल को 48 घंटे के भीतर सुलझाने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। दूसरे आरोपी रमेश कुमार लोधी की भूमिका की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और दोषियों को सजा दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!