मां के आंसू पोछे खाकी ने: कटनी में घर से गायब 2 बच्चे सकुशल बरामद, मोबाइल गेम बना वजह
SP के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की तत्परता: लापता 8 साल का मोहित और 6 साल की आलिया घर के पास ही सोते मिले

कटनी: घर में खेलते-खेलते गायब हुए मासूम भाई-बहन, कोतवाली पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला, खाली कमरे में सोते मिले बच्चे
कटनी, 31 मई 2026:* शहर में गुरुवार को एक 8 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक राष्ट्रीय स्कूल के पास साईं मंदिर, महात्मा गांधी वार्ड निवासी राकेश सोनकर के दोनों बच्चे दोपहर में घर के पास खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए। परेशान पिता मोहल्ले, बाजार और रेलवे स्टेशन तक ढूंढते रहे। बच्चों के न मिलने पर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
*पुलिस की तत्परता से मिले बच्चे*
हड़बड़ाए पिता राकेश सोनकर कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। *SP अभिनय विश्वकर्मा* के निर्देश पर *थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय* ने तत्काल टीम गठित की। *सउनि प्रहलाद पैकरा* व स्टाफ को परिजनों के साथ मौके पर भेजा गया। मोहल्ले में पूछताछ और CCTV खंगालने के दौरान पुलिस ने घर के पास बने खाली कमरे की तलाशी ली। रैक का पर्दा हटाया तो *8 वर्षीय मोहित सोनकर और 6 वर्षीय आलिया सोनकर* गहरी नींद में सोते मिले।
*गेम खेलते-खेलते सो गए थे मासूम*
बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे घर के पुराने मोबाइल में छुपकर गेम खेल रहे थे। गेम खेलते-खेलते नींद आ गई और वहीं सो गए। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और कोतवाली पुलिस का आभार जताया।
*SP के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई*
SP अभिनय विश्वकर्मा द्वारा नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी के मामलों में प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश हैं। इसी के तहत थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि प्रहलाद पैकरा, प्रआर उमेश सिंह, आर. दिनेश सेन, मोहन मण्डलोई, अजीत सिंह, रोहित राठौर, मआर अनामिका तिवारी एवं एनआरएस निधि चौरसिया की टीम ने 2 घंटे के अंदर बच्चों को ढूंढ निकाला।




