गरीब फरियादी की सुनी, महज चंद मिनटों में FIR: थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया की त्वरित कार्यवाही से कुठला क्षेत्र में चर्चा
कुठला में नवागत TI अखिलेश दाहिया एक्शन में: शिकायत मिलते ही FIR दर्ज, धमकी देने वाले आरोपी पर मामला कायम

कुठला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री व धमकी देने पर दर्ज किया मामला, गरीबों को मिला त्वरित न्याय
*कटनी।* कुठला थाने में नवागत थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के पदभार संभालते ही पुलिस की कार्यशैली में बदलाव दिखने लगा है। थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और धमकी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
*1 घंटे में FIR, गरीब को मिला न्याय*
FIR क्रमांक 0493/2026 के अनुसार, 13 जून 2026 को दोपहर 3:30 बजे थाना कुठला में फरियादी चंद्रमान वर्मन ने शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि 13 जून दोपहर 12 बजे कन्हवारा वार्ड नं. 15 में आरोपी राजेश कुशवाहा अवैध रूप से शराब बिक्री करता है। मना करने पर आरोपी अपने भतीजे प्रकाश कुशवाहा के साथ आकर धमकी देते हुए कहा कि “शिकायत की तो जान से खत्म कर दूंगा”।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बिना देरी किए प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। सूचना प्राप्त होने के 2 घंटे के भीतर ही FIR दर्ज कर जांच अधिकारी विनोद सिंह को जांच सौंपी गई।
*इन धाराओं पर हुआ मामला कायम*
पुलिस ने आरोपी राजेश कुशवाहा व प्रकाश कुशवाहा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296(a) धारा 351(3) -और धारा 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

*स्थानीय लोगों में चर्चा*
नवागत थाना प्रभारी की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के आने से गरीब फरियादियों को त्वरित न्याय मिलने लगा है। शिकायत के तुरंत बाद FIR दर्ज होने से आम जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।




