टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

वायरल वीडियो ने खोली पोल: बंदरी–रोहनिया अंडरब्रिज की सड़क कीचड़ में तब्दील, बच्चे-महिलाएं परेशान

बड़वारा: वर्षों से बदहाल है बंदरी–रोहनिया अंडरब्रिज की सड़क, विकास के दावों पर लगा प्रश्नचिह्न

📰 बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत, कीचड़ में फंसी जनता; विकास के दावों पर उठे सवाल

 

*कटनी/बड़वारा।*  जिले के बड़वारा क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज के पास की सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सड़क पूरी तरह कीचड़ से लथपथ है और लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर हैं।

ग्राम पंचायत बंदरी और रोहनिया के बीच स्थित यह अंडरब्रिज हजारों ग्रामीणों के लिए मुख्य मार्ग है। लेकिन यहां की सड़क की बदहाली ने आमजन का जीना दूभर कर दिया है।

कीचड़ में फंसी जिंदगी, स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान*

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहगीर, दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे कीचड़ से बचते हुए फिसल-फिसल कर निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह सड़क दलदल बन जाती है और गर्मी में धूल का गुबार उठता है।

यहां से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। गिरने-फिसलने का डर हर दिन लगा रहता है। बुजुर्गों और महिलाओं का निकलना तो लगभग नामुमकिन हो गया है” – स्थानीय ग्रामीणों ने बताया।

*शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान*

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

लोगों का कहना है कि “सरकार और जनप्रतिनिधि विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। एक छोटी सी सड़क नहीं बन पा रही और हम रोजाना कीचड़ में फंस रहे हैं।”

*हादसे की आशंका, प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग*

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस सड़क की मरम्मत एवं पक्का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि *बंदरी–रोहनिया रेलवे अंडरब्रिज के दोनों ओर की सड़क का तत्काल निर्माण* कराया जाए ताकि आमजन को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।

ग्रामीणों ने सीधे तौर पर क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि “जब मूलभूत सड़क की समस्या ही हल नहीं हो रही, तो विकास के दावे किस काम के?”

*मांग:* ग्रामीणों ने कलेक्टर और PWD विभाग से तत्काल टीम भेजकर सड़क का निरीक्षण कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!