अगर आप गाड़ी में बैठे हों और एक्सीडेंट हो जाए…` `तो कटनी अस्पताल में आपसे भी लिखवाएंगे ‘मेरी गलती’`
एक्सक्लूसिव | पर्चियों में खुलासा` `सवारी और ड्राइवर दोनों से लिखवाया एक जैसा बयान`

ड्राइवर से तो समझ आया… सवारी से भी ‘मेरी गलती’ क्यों लिखवाई ? `कटनी अस्पताल की प्रक्रिया पर बड़े सवाल
*कटनी।* जिला अस्पताल कटनी में दुर्घटना के मरीजों के साथ इलाज से पहले एक अजीब प्रक्रिया अपनाई जा रही है। _निडर आवाज_ के पास 12 जुलाई की दो OPD पर्चियां हैं जो इस प्रक्रिया को उजागर करती हैं।
दोनों पर्चियों में नीचे एक जैसा बयान हाथ से लिखवाया गया है – *”मुझे स्वयं की गलती से चोट लगी है। कोई पुलिस कार्यवाही नहीं चाहते हैं। केवल इलाज चाहते हैं।”

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन दोनों में से एक मरीज नीरज पांडेय वाहन के चालक हैं, लेकिन दूसरे मरीज चंदन पाठक सिर्फ सवारी थे। सवारी होने के बावजूद उनसे भी “स्वयं की गलती” लिखवाया गया है।
दोनों ही पर्चियों में “MLC Patient: NO” अंकित है। जबकि यातायात नियमों के अनुसार दुर्घटना के मामलों में MLC बनाकर पुलिस को सूचना देना अनिवार्य होता है।

पीड़ितों का आरोप है कि जब तक इस प्रकार का बयान नहीं लिखा जाता, तब तक इलाज शुरू नहीं किया जाता।
इस पूरे मामले में रविवार को सीएमएचओ और सिविल सर्जन से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि चालक से इस तरह का बयान लिया भी जाए, तो वाहन में सवार व्यक्ति से “स्वयं की गलती” क्यों लिखवाई जा रही है? क्या अस्पताल प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही यह प्रक्रिया चिकित्सा और कानूनी नियमों के अनुरूप है?

इससे बीमा के दावे और कानूनी कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में स्वास्थ्य विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है और निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
*निडर आवाज | कटनी*




