खबर चलती है तो बदलाव आता है: टीबी मरीजों के लिए खुला मदद का दरवाजा,कलेक्टर को देख जागा कटनी! व्यापारी से लेकर नेता तक टीबी मरीजों की सेवा में जुटे
टीबी के खिलाफ जंग: कलेक्टर की एक पहल और 415 निक्षय मित्र खड़े हो गए

टीबी मरीजों के लिए मसीहा बने कलेक्टर आशीष तिवारी, ग्राउंड पर उतरकर किया नवाचार – समाज के 415 लोग भी बने ‘निक्षय मित्र‘
कटनी। निडर आवाज ब्यूरो।* टीबी मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी स्वयं ग्राउंड पर उतरकर मरीजों के हित में लगातार नवाचार कर रहे हैं। उनकी इस पहल से न सिर्फ मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, बल्कि समाज के प्रतिष्ठित व्यापारी, जनप्रतिनिधि, नेता और अधिकारी भी सेवा के लिए आगे आ रहे हैं।
415 निक्षय मित्र बने सहारा
कलेक्टर की पहल पर जिले में 415 लोग ‘निक्षय मित्र’* बनकर टीबी मरीजों के पोषण में मदद कर रहे हैं। निक्षय मित्र योजना के तहत मरीजों को 6 माह तक पोषण किट दी जा रही है। अब तक *5 लाख रुपए* की सहयोग राशि मरीजों के लिए एकत्रित की जा चुकी है।

*ग्राउंड पर उतरकर कर रहे निगरानी*
कलेक्टर श्री तिवारी लगातार फील्ड विजिट कर रहे हैं। वह स्वयं मरीजों से मिलकर उनका हालचाल लेते हैं और पोषण किट वितरित करते हैं। उनकी इस मेहनत को देखकर समाज के अन्य लोग भी प्रेरित होकर टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ रहे हैं।

*निडर आवाज की खबरों का असर*
ज्ञात हो कि *”निडर आवाज”* इस मुद्दे पर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। चैनल द्वारा टीबी मरीजों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन और समाज दोनों हरकत में आए हैं और इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
*कन्हवारा सहित पूरे जिले को लाभ*
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर के इस अभियान से *कन्हवारा सहित जिले के सभी टीबी मरीजों* को सीधा लाभ मिलेगा। समय पर पोषण मिलने से मरीजों के स्वस्थ होने की दर में तेजी आएगी और टीबी मुक्त कटनी का लक्ष्य जल्द पूरा होगा।

*अधिकारियों का कहना*
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि दवा के साथ-साथ पर्याप्त पोषण टीबी मरीजों के लिए बेहद जरूरी है। कलेक्टर की पहल से अब मरीजों को नियमित पोषण किट मिल रही है, जिससे उनके उपचार में तेजी आई है।




