क्राइममध्य प्रदेश

बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता , 2025 की बाइक चोरी का खुलासा “राजा सलइया” का आरोपी असलम गिरफ्तार ! चोरी की बाइक बरामद : DSP शिवा पाठक ने दी जानकारी

राजा सलइया का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद, DSP शिवा पाठक ने दी जानकारी"

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2025 की बाइक चोरी का खुलासा

 

*कटनी।* _निडर आवाज_

चौकी बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में बिलहरी पुलिस को वर्ष *2025* में दर्ज अपराध क्रमांक *586/25 धारा 305 बी* के तहत हुई बाइक चोरी की घटना में सफलता मिली।

*मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई* 

डीएसपी अजाक *सुश्री शिवा पाठक* ने बताया कि _”मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर ग्राम राजा सलइया निवासी संदेही असलम से पूछताछ की गई। अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।”_

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिले में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार मुखबिर तंत्र विकसित कर सतत अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!