कटनी-जबलपुर बॉर्डर पर “शिकार माफिया” एक्टिव: करंट लगाकर मारते थे जानवर, इस बार इंसान फंसा
पिता ने कपड़ों से पहचाना बेटे का शव: बहोरीबंद में शिकार के चक्कर में गई मासूम की जान

महाशिवरात्रि की रात सांड का शिकार करने गए थे आरोपी, आम के पेड़ के पास मिला जला हुआ शव, RS टेरस से मिली थी पहचान
*कटनी।* बहोरीबंद थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि की रात हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। कोलतरा देव के जंगल में करंट लगने से मरे युवक के शव को आरोपियों ने बांस के भेठ में जलाकर फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
*क्या है पूरा मामला*
थाना प्रभारी के अनुसार 15.02.2026 को महाशिवरात्रि के दिन सिंघ बाबा रोड के पास एक अज्ञात युवक उम्र 30-35 साल का शव सड़ी-गली हालत में मिला था। शव बुरी तरह जल गया था और कपड़े भी जले हुए थे। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध BNS की धारा 103(1), 238 के तहत अपराध क्रमांक 92/2026 दर्ज किया गया था।
SP श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर एडिशनल SP कमल मौर्य और SDOP स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
RS टेरस की पैंट से हुई पहचान
जांच के दौरान पता चला कि मृतक जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र का रहने वाला *गोपाल वर्मन पिता दुर्गा वर्मन निवासी पड़वार* था। गोपाल के पिता ने बेटे के कपड़े और जेब में रखी सूखी पत्ती देखकर शव की पहचान की। DNA टेस्ट से भी इसकी पुष्टि हुई।
पूछताछ में पता चला कि गोपाल कोलतरा देव के जंगल में घूमता-फिरता रहता था।
शिकार करने गए थे, इंसान करंट की चपेट में आया
मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि पड़वार और खितौला के कुछ लोग जंगल में सांड/सूअर का शिकार करने करंट लगाते हैं।
तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ में खुलासा हुआ कि महाशिवरात्रि की रात 8 बजे *धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया और सुखदेव उर्फ सुक्के यादव* ने जंगल में जानवर पकड़ने के लिए करंट का तार लगा दिया था। रात 1-2 बजे के बीच आम के पेड़ के पास बैठे तभी गोपाल वर्मन करंट की चपेट में आकर मर गया।
अपना जुर्म छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर पड़वार, प्रेमनगर, जोहला, रोसरी होते हुए बचैया मोड़, सिंघ बाबा के पास बांस के भेठ में फेंककर जला दिया।
3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने निम्न 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
1. *धर्मेन्द्र उर्फ टिक्कू यादव* पिता महेश यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी भरदा पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर
2. *धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू गोटिया* पिता कोमल गोटिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी खितौला, थाना मझौली, जिला जबलपुर
3. *सुखदेव उर्फ सुक्के यादव* पिता पम्माल यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी पड़वार, थाना मझौली, जिला जबलपुर
पुलिस टीम की सराहना
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बहोरीबंद विजय कुमार विश्वकर्मा, निरीक्षक शैलेंद्र यादव, सउनि चूड़ामणि पाण्डेय, सउनि अनुराग पाठक सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




