कन्हवारा में आज से शुरू हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पंचम दिवस की कथा में निकली श्री राम बारात
धनुष यज्ञ और राम-जानकी विवाह की कथा सुन भक्त भावविभोर, कन्हवारा में 5 दिन चलेगा शिवलिंग निर्माण*
आज से शुरू हुआ 5 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, भक्त कर रहे पूजा
कटनी। कन्हवारा प्राचीन गौरी शंकर मंदिर, कन्हवारा में आयोजित *अति भव्य श्री राम कथा* के *पंचम दिवस* पर गुरुवार को भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

वृंदावन धाम से पधारी कथा वाचिका सुश्री पूज्य प्रिया किशोरी जी ने भक्तों को जनक जी के धनुष यज्ञ और श्री राम-जानकी विवाह का दिव्य प्रसंग श्रवण कराया। कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्री राम” और “जय सिया राम” के जयकारों से गूंज उठा।

निकाली गई श्री राम बारात, जीवंत झांकियों ने बांधा समां
कथा श्रवण के दौरान भक्तों ने श्री राम जी की भव्य बारात निकाली। आकर्षक वेशभूषा में सजी जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात में शामिल भक्त नाचते-गाते मंदिर परिसर तक पहुंचे।
आज से शुरू हुआ पार्थिव शिवलिंग निर्माण
कथा के साथ ही आज से मंदिर परिसर में *पार्थिव शिवलिंग निर्माण* भी प्रारंभ हो गया है। यह निर्माण 5 दिवस तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
आयोजकों ने जिले भर के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
शेष कार्यक्रम:
श्री राम कथा: 23 अगस्त तक, शाम 4:00 से 7:00 बजे
पार्थिव शिवलिंग निर्माण: 20 से 24 अगस्त, सुबह 9:00 से 12:00 बजे
महाप्रसाद एवं भंडारा: 24 अगस्त, दोपहर 1:00 बजे
स्थान: प्राचीन गौरी शंकर मंदिर, कन्हवारा




