धर्ममध्य प्रदेश
माई के जवारे के साथ निकला भव्य जलूस, भक्तों ने की आराधना
तिलक कॉलेज प्रेमनगर में माई के जवारे की पूजा, भक्तों की भारी भीड़

कटनी में माई के जवारे का समापन, भक्तों ने की विशेष पूजा आराधना, तिलक कॉलेज प्रेमनगर में माई के जवारो का हुआ विसर्जन
29 मार्च कटनी. तिलक कॉलेज प्रेमनगर में माई के जवारे का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। नौ दिन की सेवा और देवी आराधना के बाद, कल दसवें दिन माई के हरे-हरे जवारे कलश को बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर रखकर जलूस निकाला। इस दौरान बच्चे, बूढ़े, जवान सब शामिल हुए और माई की भक्ति में लगे रहे।
मनीष बर्मन ने अपने यहां माता रानी के जवारों की विधि विधान से सेवा की।

जुलूस दौरान अनिकेत श्रीवास्तव, पारो, सुमन, आदि भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। 😊




