Uncategorized

“अब आर-पार की लड़ाई” – पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए शलभ का शंखनाद, कटनी से गूंजी कलम की हुंकार, पूरे MP के पत्रकार एक मंच पर

5वीं प्रदेश कार्यसमिति संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून पर बनी आक्रामक रणनीति*

पत्रकार और साहित्यकार सहोदर हैं” – पद्मश्री दाहिया ,मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी, साथी हों तैयार : शलभ भदौरिया 

 

*कटनी*। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 5वीं प्रदेश कार्यसमिति रविवार को कटनी में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकार भवन और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की आक्रामक रणनीति तय की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने कहा कि *”पत्रकार और साहित्यकार दोनों सहोदर स्वाभिमानी हैं”*। उन्होंने कटनी की उपेक्षित “पटेरी” बोली को मान्यता दिलाने की वकालत की।

प्रांताध्यक्ष *शलभ भदौरिया* ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार है। उन्होंने कहा *”मांगों को लेकर साथी हो जाएं तैयार”*।

बड़वारा विधायक *धीरेन्द्र प्रताप सिंह* ने ढीमरखेड़ा और बड़वारा में पत्रकार भवन की व्यवस्था का आश्वासन दिया। कटनी विधायक *संदीप जायसवाल* ने कहा कि शासन स्तर पर बात कर पत्रकार भवन के लिए पहले जगह फिर धन की व्यवस्था होगी। महापौर *प्रीति सूरी* ने कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान की खबर भी प्रकाशित होनी चाहिए।

oplus_0

मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष *दीपक सोनी टंडन*, कांग्रेस जिलाध्यक्ष *अमित शुक्ला* और जिला पंचायत उपाध्यक्ष *अशोक विश्वकर्मा* मौजूद रहे।

संगठन प्रभारी *मोहम्मद अली* ने पूर्व निर्णयों की पुष्टि कराई। कोषाध्यक्ष *शिशुपाल तोमर* ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। महासचिव *सुनील त्रिपाठी* का प्रतिवेदन प्रदेश उपाध्यक्ष *दिलीप सिंह भदौरिया* ने पढ़ा। संयोजक *रिजवान अहमद सिद्दीकी*, विधि प्रकोष्ठ संयोजक *संदीप शर्मा*, उपाध्यक्ष *परसराम चौहान, राजकुमार दुबे, रामकिशोर अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, राजेंद्र पुरोहित, राजेंद्र राठौर, अमित द्विवेदी*, महिला प्रकोष्ठ संयोजक *अनीता चौबे*, सहसंयोजक *प्रगति श्रीवास्तव, शाजिया खान* भी उपस्थित रहीं।

विधिक सलाहकार *संदीप शर्मा* ने कहा कि श्रमजीवी के नाम से संगठन चलाने वालों को नोटिस देकर उच्च न्यायालय में अवमानना प्रकरण लगाया जाएगा।

oplus_0

*कटनी जिला इकाई* की ओर से जिलाध्यक्ष *डॉ. सुरेन्द्र राजपूत* के नेतृत्व में महासचिव *अज्जू सोनी, आशीष सोनी, डॉ. मनोज खरे, सजल जैन, अनंत गुप्ता, संतोष तोमर, नुनेश्वर पुरी, सूरज सुवेदी, अमित जैन, सुरेश उसरेटे, डॉ. ज्योति राजपूत, रश्मि, दीपिका खम्परिया, लालू कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, महेंद्र गुड्डू सोनी* सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेजबानी की। पूर्व जिलाध्यक्षों और प्रदेशभर से आए अध्यक्ष-महासचिवों का सम्मान भी किया गया।

oplus_0

कार्यक्रम का संचालन *डॉ. पारस जैन* और *डॉ. रौशनी विलईया* ने किया। कार्यसमिति में छतरपुर, शहडोल, उमरिया, नीमच, खंडवा, खरगोन, मुरैना, भोपाल, जबलपुर, मंडला, सिवनी, देवास, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, दतिया, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, भिंड, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ सहित प्रदेशभर की इकाइयों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!