टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

स्लिमनाबाद में सीएम का बड़ा निरीक्षण, नर्मदा टनल में उतरे मुख्यमंत्री, बोले – गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

सीएम के साथ सांसद व्ही डी शर्मा और विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, सहित विधायक प्रणव पांडे भी उतरे टनल में

नर्मदा टनल: सीएम ने कसा शिकंजा`निर्धारित समय में पूरा करो काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं`

 

*कटनी।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को अपने एक दिवसीय कटनी प्रवास के दौरान स्लिमनाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन नर्मदा टनल का गहन निरीक्षण किया।

सीएम के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री सीधे टनल के भीतर पहुंचे और निर्माण कार्य की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरों और अधिकारियों से निर्माण की तकनीकी प्रगति, उपयोग में लाई जा रही मशीनरी और कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल-जवाब किए।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के साथ कटनी जिले के चारों विधायक भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे और सीएम को प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दे रहे थे।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नर्मदा टनल कटनी जिले के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी और इससे क्षेत्र के किसानों और आमजन को सिंचाई व पेयजल की सुविधा मिलेगी।

सीएम ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी और कहा कि कार्य में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नर्मदा टनल के पूर्ण होने के बाद कटनी जिले के बड़े क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और पानी की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री के इस औचक निरीक्षण से प्रशासन में भी सक्रियता देखी गई।

*निडर आवाज | कटनी*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!