आस्था का सैलाब: 51 फुट कांवड़ लेकर कल निकलेंगे शिवभक्त, 6 वर्षों की अटूट परंपरा निभाते गिरिजाघाट मंदिर से शुरू होगी बैद्यनाथ धाम की पदयात्रा
झारखंड के लिए प्रस्थान: कल शाम 7 बजे निकलेगी 51 फुट की महाकांवड़

बोल बम! 51 फुट विशाल कांवड़ लेकर 4 अगस्त को गिरिजाघाट से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए होगा प्रस्थान
*कटनी।* *बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है* ` के उद्घोष के साथ शिवभक्तों की आस्था एक बार फिर चरम पर है। 6 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाली *51 फुट विशाल कांवड़ यात्रा* इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार यह यात्रा *4 अगस्त 2026, दिन मंगलवार, शाम 7 बजे गिरिजाघाट मंदिर से शुरू होकर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होगी। यात्रा का उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करना है।

बोल बम, बढ़ाओ कदम, बाबा नगरी दूर है, जाना जरूर है` के नारे के साथ हजारों की संख्या में शिवभक्त इस पदयात्रा में शामिल होंगे। 51 फुट की विशाल कांवड़ आकर्षण का केंद्र रहेगी।
प्रातः स्मरणीय श्री 1008 श्री नीलकंठ महाराज जी और श्री 1006 भरभरा महाराज के सान्निध्य में यह यात्रा निकाली जाएगी।

*प्रमुख बिंदु:*
– *क्या*: 51 फुट विशाल कांवड़ यात्रा
– *कब*: 4 अगस्त 2026, मंगलवार, शाम 7 बजे
– *कहां से*: गिरिजाघाट मंदिर
– *कहां तक*: बाबा बैद्यनाथ धाम, झारखंड




