शिकायत की तो सजा मिलेगी”: CM हेल्पलाइन पर FIR मांगने वाले को आरक्षक की धमकी
अपहरण की FIR नहीं, शिकायतकर्ता को धमकी जरूर: बरही थाने का कारनामा

“शिकायत वापस लो” का दबाव: कटनी में CM हेल्पलाइन शिकायतकर्ता को आरक्षक जगत सिंह ने फोन कर धमकाया
*कटनी* : न्याय की उम्मीद में *सीएम हेल्पलाइन 181* पर शिकायत करना एक पीड़ित को महंगा पड़ गया। शिकायत वापस लेने के लिए *पुलिस आरक्षक द्वारा धमकी और गाली-गलौज* का आरोप लगा है।
*क्या है मामला?*
जिला उमरिया ग्राम चंदवार, निवासी *बंसता सपेरा* ने *30 जुलाई 2026* को CM हेल्पलाइन पर शिकायत क्रमांक *39765311* दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी मामी की लड़की के अपहरण के मामले में *थाना बरही में FIR दर्ज नहीं की जा रही*।

शिकायत के अगले ही दिन *31 जुलाई 2026* को अपडेट में पीड़ित ने बताया कि पुलिस आरक्षक जगत सिंह द्वारा उन्हें फोन कर *धमकियां दी जा रही हैं* और *शिकायत बंद करवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दी गईं।
आरक्षक का बयान बदला
जब इस मामले में *निडर आवाज* ने बरही थाने में पदस्थ आरक्षक जगत सिंह से बात की तो पहले उन्होंने कहा कि *”मैंने किसी बंसता को फोन नहीं लगाया”*।
लेकिन जब निडर आवाज ने कॉल डिटेल का स्क्रीनशॉट होने का दावा किया तो आरक्षक का सुर बदला और उन्होंने कहा कि “फोन लगाया था, लेकिन गाली नहीं दी”। अंत में उन्होंने उल्टा सवाल किया – “आपको लगता है कि मैंने गाली दी होंगी?”
*सिस्टम पर सवाल*
1. *FIR न लिखना* – अपहरण जैसे गंभीर मामले में भी पुलिस टालमटोल
2. *शिकायत पर दबाव* – CM हेल्पलाइन में शिकायत करने पर धमकी
3. *बयान में विरोधाभास* – पहले इंकार, सबूत की बात पर स्वीकार
पीड़ित ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की जाए। CM हेल्पलाइन में शिकायत *गृह विभाग, पुलिस* को भेजी गई है और निराकरण अधिकारी से संपर्क कर दिया गया है।
_स्रोत: CM हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 39765311, दिनांक 30-07-2026_



