रघु ठाकुर और संजय सिंह कल कटनी में: PPP मेडिकल और बुजबुजा की लूट पर होगी बड़ी आमसभा
घंटाघर में गरजेगी लोसपा: रघु ठाकुर-संजय सिंह उठाएंगे बुजबुजा-डोकरिया का मुद्दा

कल कटनी आएंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह और रघु ठाकुर: घंटाघर में विशाल सभा
*कटनी* : लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक माननीय रघु ठाकुर और राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह का आगमन कल 2 अगस्त, रविवार को कटनी में हो रहा है। पार्टी द्वारा घंटाघर मैदान में दोपहर 12:00 बजे एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।
*सभा के मुख्य मुद्दे*
लोसपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल ने बताया कि सभा में प्रमुख रूप से 2 राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी:
1. संवैधानिक संस्थाओं पर बढ़ता अविश्वास
2. देश में बढ़ता निजीकरण

कटनी के स्थानीय मुद्दे भी उठेंगे
सभा में कटनी जिले के ज्वलंत मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा:
1. बुजबुजा-डोकरिया की तानाशाहीपूर्वक बलात छीनी गई भूमि
2. कटनी में PPP मॉडल पर बनाया जा रहा मेडिकल कॉलेज
3. पहाड़ और नदियों का अवैध दोहन
4. वर्तमान राजनीति

*सभी वर्गों से पहुंचने की अपील
पार्टी ने जिले के *बुद्धिजीवियों, श्रमिकों, व्यापारियों, किसानों, नौजवानों और सभी वर्ग के लोगों* से सभा में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
सभा को सफल बनाने के लिए *बिंदेश्वरी पटेल, प्रभात पांडे, सचिन शर्मा, राजय रजक, विष्णु बाजपेई, डॉ. सचिन कुशवाहा, सरवन सोनी, शुभम राय, बाल्मिक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद पटेल, तीरथ राय, विजयेन्द्र पटेल, भागवत राम पटेल, संतु जुहली, भोली पटेल, जयकरण पटेल, कमलेश साहू, कमलेश नायक, विजय पटेल, रोहित नायक, हृदय शंकर शर्मा, प्रशांत असाटी, वृंदावन सरपंच संजीव पटेल* सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
स्रोत: बिंदेश्वरी पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश




