क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रेट पूछा तो मिली पिटाई: रेलवे स्टेशन शराब ठेके पर कर्मचारियों ने ग्राहक को मारा

दादागिरी' का अड्डा बना शराब ठेका:* कटनी रेलवे स्टेशन पर अधिक दाम का विरोध पड़ा महंगा

कटनी रेलवे स्टेशन शराब ठेके पर ‘लूट’: अधिक दाम का विरोध करने पर ग्राहक को पीटा

 

*कटनी।* मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित शराब ठेके पर मंगलवार को ग्राहक से मारपीट का मामला सामने आया है। निर्धारित कीमत से अधिक रकम वसूले जाने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने एक आम नागरिक पर हमला कर दिया।

 

*रेट से ज्यादा पैसे मांगने पर हुआ विवाद*  

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत लेकर एक ग्राहक ठेके पर पहुंचा था। नागरिक ने अधिक पैसे लिए जाने का विरोध जताया, जिस पर ठेके पर मौजूद कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई।

 

*बहस बनी हाथापाई, फिर चले हाथ ठूसे*  

देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान शराब ठेके के कर्मचारियों ने आपा खो दिया और ग्राहक हमला कर दिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

 

*’ऑपरेशन शिकंजा’ बेअसर, आबकारी मौन*  

गौरतलब है कि जिले में अवैध शराब बिक्री और ठेकों पर मनमानी वसूली की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के दावों के बावजूद शराब दुकानों पर न रेट लिस्ट लगी है, न अधिक वसूली रुक रही है। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम और कलेक्टर कटनी की चुप्पी पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की तानाशाही पर प्रशासन ने ‘कान में रुई और आंखों में पट्टी’ बांध रखी है। अब रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े मारपीट के बाद बड़ा सवाल है कि जिम्मेदार अफसर कब जागेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!